भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुद्रपुर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके प्रयासों से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा करना और देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे ले जाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।
रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से देश की विरासत, संस्कृति और राष्ट्रभावना को मजबूत करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। राष्ट्र की उन्नति केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी, अनुशासन और सहभागिता से संभव है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर, विकसित और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए शहरवासियों के सहयोग से सामूहिक प्रयास जारी रखने होंगे।
कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री तरुण दत्ता, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता व फरजाना बेगम, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, विपिन सिंह गेहलोत, विजय तोमर, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, अनिल चौहान, समेत मयंक तिवारी, मीना शर्मा, पिंकी डिमरी, केके दास, केके त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, संदीप बाजवा, प्रवेश खान, राजेश बजाज, जितेंद्र संधू, पिंकी चतुर्वेदी और रेनू जुनेजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

