कुमार ऑटो व्हील्स ने निकाली इलेक्ट्रिक वाहनों की भव्य तिरंगा रैली, दिया प्रदूषण से आजादी का संदेश
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुमार ऑटो व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, रुद्रपुर की ओर से पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों की भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कार्यक्रम को ‘फ्रीडम ड्राइव’ नाम दिया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ देश और प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश देना रहा।
रैली में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हुए। सभी वाहनों को तिरंगे झंडों, आकर्षक बैनर और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। देशभक्ति के माहौल के बीच तिरंगे के साथ निकली इलेक्ट्रिक वाहनों की यह रैली शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही कुमार ऑटो व्हीकल के शोरूम से शुरू हुई रैली किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पास से होते हुए फ्लाईओवर पर पहुंची। इसके बाद रैली पूरे रिंग रोड से होते हुए काशीपुर रोड स्थित श्रीजी रेस्टोरेंट पहुंची। यहां प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई। कुछ समय विश्राम के बाद सभी वाहन वापस कुमार ऑटो व्हीकल के शोरूम पहुंचे।
इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने ‘प्रदूषण से आजादी’ का संदेश देते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। आयोजकों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल से प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार किया जा सकेगा रैली के समापन के बाद कुमार ऑटो व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में ग्राहकों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों में दीपा जी, जतिन जी, अभय जी, एचएल सक्सेना जी, गुरप्रीत सिंह जी और डॉ. मोहम्मद असीम मलिक जी सहित कई परिवार मौजूद रहे कार्यक्रम में महिंद्रा शोरूम के अधिकारी जसपाल सिंह जी, तारीख शम्सी जी, श्याम दास जी, ललित दुमका जी और गौरव मणि जी सहित शोरूम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने फ्रीडम ड्राइव को सफल बनाने में सहयोग किया।
कुमार ऑटो व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस तिरंगा रैली ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे स्वच्छ पर्यावरण और प्रदूषण मुक्त भविष्य के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दिशा में आगे आएं।।

