Monday, September 28, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया याद

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। 14 अगस्त। देश विभाजन की पीड़ा, संघर्ष और उस दौरान जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के बलिदान को शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया गया।कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एडीएम पंकज उपाध्याय, ओसी हिमांशु कफलटिया, एसडीएम किच्छा गौरव पांडेय, डीजीसी मनोज तिवारी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाजन के दौरान दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया।

वहीं, स्कूलों और कॉलेजों में युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता एवं ऐतिहासिक चेतना विकसित करने के उद्देश्य से भाषण, निबंध लेखन, वाद-विवाद, परिचर्चा और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से जुड़ी स्मृतियों को याद करना भावी पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने के साथ-साथ समाज में शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय अखंडता की भावना को मजबूत करता है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button