किच्छा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान आयोजित
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
किच्छा। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किच्छा, जिला ऊधम सिंह नगर में बाल अधिकार एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती चंद्रकला रॉय, श्री उमेश सिंह व श्री जीतेन्द्र, चिकित्सा विभाग से राफिया अंसारी, बाल विकास विभाग से पारुल शाह तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्र समन्वयक चांदनी रावत एवं केस वर्कर पूजा सरकार ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।
इस दौरान छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच-बैड टच, नशे की रोकथाम एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।
अभियान में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री माधवेन्द्र सरस्वत, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से जागरूक रहने तथा किसी भी असामान्य अथवा आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या जिम्मेदार व्यक्ति से संपर्क करने का आह्वान किया।।

