ऊधम सिंह नगर

खराब हुई छवि को सुधारने में जुटा सामिया प्रबंधन विवादों का निपटारा करने के साथ ही कालोनी में विकास के लिए बनाया प्लान

सौरभ गंगवार

रूद्रपुर। पिछले लंबे समय से विवादों में रहा सामिया प्रबंधन अब खराब हुई छवि को सुधारने में जुट गया है। इसका असर काशीपुर रोड स्थित सामिया लेकर सिटी में साफ दिखाई दे रहा है।

बता दें कुछ विवादों के चलते सामिया प्रबंधन पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहा हैं। कंपनी में ही काम करने वाले कुछ लोगों ने सामिया पर बदनामी का जो दाग लगाया था उसे अब साफ करने की कवायद शुरू हो गयी है। खराब छवि को सुधारने के लिए नवनियुक्त प्रबंधन अब पूरी शिद्दत से जुट गया है। नव नियुक्त प्रबंधन लोगों की शिकायतों का तेजी से निपटारा कर रहा है, वहीं कालौनी में मूलभूत समस्याओं का भी विकास किया जा रहा है। कालौनी में फ्लाईओवर बनाने का काम भी शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ सोमवार को अध्योया में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर किया गया कालौनी में इस मौके पर हवन-यज्ञ के साथ पूजा कर प्रसाद का वितरण भी किया गया साथ ही कालौनी के लोगों ने इस मौके पर शोभा यात्रा भी निकाली।

मीडिया से बातचीत करते हुए सामिया लेक सिटी के जनरल मैनेजर डायरेक्टर मरहूब त्यागी ने बताया कि बताया कि पूर्व में कुछ कर्मियों की बजह से कालौनी की साख खराब हुई है, लेकिन अब उसमें सुधार किया जा रहा है। कालौनी में शीघ्र ही फ्लाईओवर का निर्माण होगा तो सड़कों और अन्य मूलभूत समस्याओं का निवारण किया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। जिन लोगों की शिकायते है उनका 90 दिन में निपटारा कर दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सामिया लेक सिटी को राष्ट्रीय स्तर की कालौनी बनाने का लक्ष्य है, जिस पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से उनका लक्ष्य पूरा होगा इस दौरान कालौनी के डायरेक्टर अमोद शुक्ला ने बताया कि उन्हें देश की कई जानी-मानी कंपनी और कालौनियों का विकास किया है। सामिया लेक सिटी में जो मूलभूत सुविधाओं की कमी रह गई है, उन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा आने वाले दिनों में कालौनी लोगों की सपनों की कालौनी होगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button