Thursday, September 24, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

हल्द्वानी। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन एवं आयकर विभाग के बीच आयोजित मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला आयकर विभाग की ओर से एन.एस. जंगपांगी एवं टी.एस. पंचपाल तथा टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से संजय पांडे एवं सूरज नेगी के बीच खेला गया।

रोमांचक और कड़े मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आपसी सौहार्द और खेल भावना का परिचय दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने विजेता टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह के मैत्रीपूर्ण आयोजनों से दोनों संस्थानों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होते हैं। साथ ही भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने पर जोर दिया गया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button