Saturday, August 8, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने जिला अस्पताल चम्पावत का किया औचक निरीक्षण मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने जिला अस्पताल चम्पावत का किया औचक निरीक्षण
मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी चम्पावत बीसी पंत ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा और दवाओं की व्यवस्था का जायजा लिया।

एसडीएम ने जनरल वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों की व्यवस्था, बेड, स्वच्छता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधाओं एवं आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वार्डों, परिसर और मरीजों के आवागमन वाले स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को भी परखा। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जानकारी लेते हुए आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को सक्रिय और दुरुस्त रखने के निर्देश दिए
इसके अलावा उन्होंने डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और मरीजों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से मरीजों की सुविधा, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल जनपद की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था है, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार के साथ सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण मिलना चाहिए
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी समेत चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button