Friday, August 7, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

काशीपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 240 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

काशीपुर। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कलियावाला में करीब 240 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में की गई।

प्राप्त शिकायत के आधार पर क्षेत्र-03 काशीपुर, क्षेत्र-04 बाजपुर तथा जनपदीय प्रवर्तन दल ऊधम सिंह नगर की आबकारी टीम ने ग्राम कलियावाला में संयुक्त रूप से दबिश दी। टीम ने ग्राम कलियावाला निवासी बग्गा सिंह पुत्र जग्गा सिंह के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के समीप बह रहे नाले के किनारे तथा कलियावाला से गढ़ी हुसैन जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों से लगभग 240 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

बरामद शराब के संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-04 बाजपुर धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-03 काशीपुर असीस सिद्दीकी, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश भट्ट, प्रधान आबकारी सिपाही सुमन आर्या, कृष्ण चन्द्र, नैनिका राणा सहित जनपदीय प्रवर्तन दल के देवेन्द्र कुमार, राखी, बलजीत सिंह तथा क्षेत्र-04 बाजपुर से रेणुका बोरा और अर्चना यादव शामिल रहे।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button