Sunday, September 20, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

टनकपुर के विद्यालयों में छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास योजनाओं की दी जानकारी

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तानचम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा सशक्तीकरण एवं कौशल विकास के विजन को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में विशेष करियर गाइडेंस एवं कौशल विकास जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ‘स्किल प्रतियोगिता-2026’ के बारे में विस्तार से बताया और प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं करियर से संबंधित उपयोगी साहित्य भी वितरित किया गया, जिससे वे भविष्य की संभावनाओं और रोजगार के अवसरों की बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के कुल 173 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करियर निर्माण, कौशल विकास तथा स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षक, जिला सेवायोजन कार्यालय के कार्मिक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button