मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत, सीमांत क्षेत्र को बड़ी सौगात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर दी मंजूरी, जनपदवासियों को मिलेगा सीधा लाभ जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा- रेल सुविधा से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत, सीमांत क्षेत्र को बड़ी सौगात
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर दी मंजूरी, जनपदवासियों को मिलेगा सीधा लाभ
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा- रेल सुविधा से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
चम्पावत। जनपद चम्पावत एवं सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भारत सरकार के रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री द्वारा 8 जुलाई 2026 को जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव का अनुरोध किया गया था।
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए बनबसा रेलवे स्टेशन पर उक्त रेलगाड़ी के ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से चम्पावत जनपद सहित सीमांत क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जताया मुख्यमंत्री और रेल मंत्रालय का आभार
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जनपद चम्पावत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एक महत्वपूर्ण रेल सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि बनबसा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा सीमांत क्षेत्र के विकास की दिशा में यह निर्णय महत्वपूर्ण साबित होगा जिलाधिकारी ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने वाली है।
सीमांत क्षेत्र की कनेक्टिविटी होगी मजबूत बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव से शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा और व्यापारिक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी साथ ही चम्पावत जिले के धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच आसान होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की संभावना है। यह निर्णय सीमांत क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के विस्तार और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।।

