Monday, August 3, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

सावन के पवित्र सोमवार पर सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा ने किया खिचड़ी प्रसाद का वितरण

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। पावन सावन माह के पवित्र सोमवार के अवसर पर कस्तूरी इको पार्क कॉलोनी स्थित प्रतिष्ठान में श्रद्धापूर्वक खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से खिचड़ी प्रसाद वितरित किया।आयोजकों ने बताया कि सावन माह भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष समय माना जाता है। इसी धार्मिक भावना और जनसेवा के उद्देश्य से श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा से आयोजन में भाग लिया।

सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा ने सभी को सावन सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।।

error: Content is protected !!
Call Now Button