उद्योगों और श्रमिकों के हित में बेहतर समन्वय के लिए सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी सम्मानित
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) रुद्रपुर चैप्टर ने उधम सिंह नगर के सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी को उद्योगों एवं श्रमिकों के हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, प्रभावी समन्वय और सराहनीय सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान IIA पदाधिकारियों ने कहा कि अरविंद सैनी के सहयोगात्मक दृष्टिकोण से उद्योगों और श्रम विभाग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हुआ है। उन्होंने औद्योगिक विकास के साथ-साथ श्रमिकों के अधिकारों एवं कल्याण को भी प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक कार्य किए हैं। उनके सम्मान में भेंट किए गए स्मृति चिन्ह पर “HONOUR & GRATITUDE” (सम्मान एवं आभार) अंकित था।
इस अवसर पर कुमाऊँ मंडल चेयरमैन रोहित गोयल, IIA रुद्रपुर चैप्टर के चेयरमैन संजीव जैन, वाइस चेयरमैन दीपक गर्ग, वाइस चेयरमैन राकेश चौहान, कोषाध्यक्ष आकाश के. सक्सेना तथा सचिव योगेश के. पंवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में औद्योगिक विकास, श्रमिक कल्याण, श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन तथा भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी ने सम्मान के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी उद्योगों और श्रमिकों के हितों की रक्षा तथा बेहतर औद्योगिक वातावरण के लिए हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।।

