ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में 330 बेड का ‘द मेडिसिटी हॉस्पिटल’ शुरू, पार्क ग्रुप ने उत्तराखंड में बढ़ाया विस्तार

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तानरुद्रपुर। पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (NSE: PARKHOSPS; BSE: 544645) ने रुद्रपुर में ‘द मेडिसिटी हॉस्पिटल’ का शुभारंभ किया है। 330 बेड क्षमता वाला यह मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कुमाऊँ क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल बताया जा रहा है। इसके साथ ही पार्क ग्रुप ने उत्तराखंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उत्तर भारत के छह राज्यों तक अपने अस्पताल नेटवर्क का विस्तार कर लिया है।

कंपनी के अनुसार, इस अस्पताल के शुरू होने से समूह की बेड क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से अपेक्षाकृत कम विकसित लेकिन संभावनाओं वाले कुमाऊँ क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में उन्नत चिकित्सा अवसंरचना, बहु-विशेषता सेवाएं और देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी।

पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. अंकित गुप्ता ने कहा कि रुद्रपुर में ‘द मेडिसिटी हॉस्पिटल’ का शुभारंभ कंपनी की विस्तार रणनीति का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल पूरे कुमाऊँ क्षेत्र के लिए तृतीयक एवं चतुर्थक स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा और बढ़ती स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करेगा उनके अनुसार, अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और उन्नत तकनीक के माध्यम से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा तथा कंपनी की दीर्घकालिक राजस्व और विकास रणनीति को मजबूती देगा।

कंपनी ने बताया कि पार्क ग्रुप वर्तमान में उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखला है, जो 17 अस्पतालों के माध्यम से लगभग 4,300 बेड का संचालन कर रही है। समूह तीन नए अस्पतालों के एकीकरण और तीन मौजूदा इकाइयों के विस्तार पर भी कार्य कर रहा है, जिससे मार्च 2028 तक कुल क्षमता बढ़कर लगभग 5,600 बेड होने की उम्मीद है।

पार्क ग्रुप की मौजूदगी दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, करनाल, सोनीपत, अंबाला, मोहाली, पटियाला, बठिंडा, बहरोड़, जयपुर, आगरा, पंचकूला और रुद्रपुर सहित 15 शहरों में है। इसके अलावा समूह गोरखपुर और रोहतक में भी विस्तार कर रहा है। कंपनी कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, क्रिटिकल केयर, नेफ्रोलॉजी, अंग प्रत्यारोपण, जीन थेरेपी, स्टेम सेल थेरेपी तथा महिला एवं शिशु स्वास्थ्य सहित विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध कराती है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button