Sunday, September 20, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण-शिलान्यास, किच्छा बस अड्डे के जल्द संचालन के निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण-शिलान्यास, किच्छा बस अड्डे के जल्द संचालन के निर्देश

रुद्रपुर। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (डीडीए) ऊधमसिंह नगर की विकास परियोजनाओं को गति मिल रही है। शुक्रवार को अमर शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राधिकरण की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट परिसर में 120.18 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक पार्किंग, लैंडस्केपिंग एवं ड्रेनेज कार्य का लोकार्पण किया, जबकि 264.97 लाख रुपये की लागत से रम्पुरा स्थित कैनाल कॉलोनी में नई सरफेस पार्किंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

वहीं, प्राधिकरण द्वारा विधानसभा क्षेत्र किच्छा में निर्मित नवीन बस अड्डे का परिवहन सचिव रविनाथ रमन एवं परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने निरीक्षण किया अधिकारियों ने बस अड्डे, यात्री सुविधाओं, प्रवेश एवं निकासी मार्गों पर बने कल्वर्ट तथा निर्माण गुणवत्ता का जायजा लेते हुए प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की सराहना की। लगभग 12.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बस अड्डे और 3.06 करोड़ रुपये की लागत से बने दो कल्वर्ट का कार्य पूर्ण होने पर अधिकारियों ने नए बस अड्डे से शीघ्र बस संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए, ताकि किच्छा और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।।

 

 

error: Content is protected !!
Call Now Button