Sunday, September 20, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

गदरपुर स्थित कम्बोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनका पुष्पवर्षा और सरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ में शामिल होकर गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड का प्रतिकार कर ऊधम सिंह ने दुनिया के सामने भारत के स्वाभिमान का परिचय दिया। उन्होंने लोगों से शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पांडेय, शिव अरोरा मेयर विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल नगर पालिका गदरपुर अध्यक्ष मनोज गुम्बर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button