मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल के छात्र अक्षत मंडल ने ड्रॉइंग प्रतियोगिता में किया विद्यालय का नाम रोशन
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल, आनंदखेड़ा के कक्षा VII के छात्र अक्षत मंडल ने बजाज कैपिटल द्वारा रुद्रपुर में आयोजित “Draw Your Dream Contest” (ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
अपनी शानदार कलात्मक प्रतिभा के बल पर अक्षत मंडल ने प्रतियोगिता में ₹10,000 की नकद पुरस्कार राशि, एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती साधना बटसर ने अक्षत मंडल को सम्मानित किया तथा उसकी प्रतिभा की सराहना करते हुए भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर श्री अनमोल विज, डायरेक्टर श्रीमती प्रियंका विज, डायरेक्टर श्री मनीष अरोड़ा, डायरेक्टर श्रीमती सिमरन अरोड़ा एवं प्रशासनिक डायरेक्टर डॉ. ए. जे. बटसर ने अक्षत को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि अक्षत अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के बल पर भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय, अभिभावकों एवं जनपद का नाम रोशन करता रहेगा।।

