Tuesday, September 22, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

शुक्रवार साप्ताहिक परेड में जवानों ने लगाई दौड़, सेनानायक देवेंद्र पींचा ने किया वाहिनी परिसर का निरीक्षण

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान सेनानायक श्री देवेंद्र पींचा (आईपीएस) सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शारीरिक और मानसिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ लगाई। अधिकारियों ने कहा कि नियमित परेड और व्यायाम से बल की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं तत्परता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।परेड के उपरांत सेनानायक श्री देवेंद्र पींचा ने केंद्रीय आयुध भंडार, जवान बैरक एवं जवान मैस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा जवानों के कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।।

error: Content is protected !!
Call Now Button