वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना से हजारों उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, जिला पूर्ति अधिकारी की कार्यशैली की हो रही सराहना
वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना से हजारों उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, जिला पूर्ति अधिकारी की कार्यशैली की हो रही सराहना
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। केंद्र सरकार की महत्वा’कांक्षी ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना का लाभ रुद्रपुर में बड़ी संख्या में पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते शहर में लगभग 3,000 उपभोक्ता नियमित रूप से राशन प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, दूसरे जिलों से आए करीब 5,000 लाभार्थी भी इस योजना के माध्यम से अपने हिस्से का राशन आसानी से प्राप्त कर रहे हैं।
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ उन लोगों को मिल रहा है, जो रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा या अन्य कारणों से अपने गृह जिले से बाहर रह रहे हैं। अब उन्हें राशन लेने के लिए अपने मूल स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वे अपने राशन कार्ड के आधार पर किसी भी उचित दर की दुकान से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
रुद्रपुर में योजना के सफल संचालन में जिला पूर्ति विभाग की सक्रिय भूमिका देखने को मिल रही है। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशन में राशन वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी पात्र उपभोक्ता को राशन प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े विभाग द्वारा उचित दर विक्रेताओं को नियमित दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं तथा वितरण प्रक्रिया की समय-समय पर समीक्षा भी की जा रही है। यदि किसी उपभोक्ता को राशन वितरण में कोई समस्या आती है, तो उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।
‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के माध्यम से राशन व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनी है। इससे प्रवासी श्रमिकों, मजदूरों और अन्य जरूरतमंद परिवारों को विशेष राहत मिली है। रुद्रपुर में हजारों लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचना इस बात का संकेत है कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है।।

