Thursday, September 10, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर कच्ची शराब बरामद, 9 हजार किग्रा लहन नष्ट

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

काशीपुर। माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र-03 काशीपुर के अंतर्गत ग्राम कलियावाला और खाईखेड़ा में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया।ग्राम कलियावाला में अवैध कच्ची शराब के भंडारण एवं बिक्री की शिकायत पर आबकारी टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चरण सिंह उर्फ चिंटू पुत्र गुरदीप सिंह के घर से 70 लीटर तथा कुलविंदर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह के घर से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इसके बाद टीम ने खाईखेड़ा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त दो भट्टियों को ध्वस्त किया तथा मौके पर करीब 9,000 किलोग्राम लहन नष्ट कर दिया। तलाशी के दौरान वहां से 85 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद हुई, जिसके संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किए गए।अभियान में आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट तथा आबकारी सिपाही कृष्ण चन्द्र, सुमन आर्या, अंजली गोसाईं और नैनिका राणा शामिल रहे आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button