ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में परिवहन विभाग की सख्ती, 27 वाहनों के चालान, 15 वाहन सीज

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी के निर्देश पर जनपद ऊधमसिंह नगर में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने रात्रिकालीन विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सघन कार्रवाई की अभियान के दौरान कुल 27 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 15 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में 10 मालवाहक और 5 यात्री वाहन शामिल हैं।

जांच में 10 मालवाहक वाहन ओवरलोड पाए गए, वहीं 3 यात्री वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी ले जाते हुए पकड़े गए। इसके अलावा कई वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, टैक्स जमा किए बिना तथा बिना वैध परमिट के संचालित पाए गए। ऐसे सभी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें तथा यातायात नियमों और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।।

error: Content is protected !!
Call Now Button