ऊधम सिंह नगर

दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में रुद्रपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में रुद्रपुर के मुख्य बाजार स्थित बाटा चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार का पुतला फूंककर छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का विरोध जताया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने तथा प्रधानमंत्री से छात्रों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, विजय यादव, परिमल राय, शिशुपाल सिंह, मन्नू चौधरी, गौरव खुराना, मोनिका ढाली, सौरव राज बेहड़, शुभम दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button