जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में तथा छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शिव नगर स्थित चामुंडा मंदिर के समीप एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह से धरने पर बैठे छात्रों की मांगों को सरकार नजरअंदाज कर रही है और युवा अब सरकार की नीतियों को समझ चुका है।
महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र लंबे समय से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों का समर्थन करने पहुंचे समाजसेवी सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन धरना स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए।
उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के समर्थन में पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। ममता रानी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और जनता इसका जवाब आने वाले समय में देगी।
प्रदर्शन में परिमल राय, उमर अली, उमा सरकार, मोहन भारद्वाज, मधु सिकदर, राकेश अधिकारी, नरेश सागर, रविंद्र गुप्ता, अर्जुन विश्वास, इरफान अली, निहाल सिंह, राजीव राठौर, बेबी सिकदर, रेखा, रीना, सुनील चुघ, बबलू सागर, राहुल, ऋतिक, पवन बिष्ट, नीलम, विनीता, संजीव, राज कोली, संजीव गुप्ता सहित।।

