ऊधम सिंह नगर

भारत की पहली स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग में उत्तराखण्ड के धैर्य डांगी का चयन, मुंबई टाइटन्स ने ऑक्शन में खरीदा

भारत की पहली स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग में उत्तराखण्ड के धैर्य डांगी का चयन, मुंबई टाइटन्स ने ऑक्शन में खरीदासौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड के युवा निशानेबाज धैर्य डांगी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए भारत की पहली स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग (SSPL) के 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-19 वर्ग में उत्तराखण्ड के एकमात्र खिलाड़ी के रूप में जगह बनाई है। नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 21 जुलाई को आयोजित ऑक्शन में मुंबई टाइटन्स फ्रेंचाइज़ी ने सर्वाधिक बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया देश में पहली बार आयोजित हो रही इस प्रतिष्ठित लीग में मुंबई टाइटन्स, यूपी लेजेंड्स, हरियाणा डिफेंडर्स, जयपुर रॉयल्स, ओडिशा हॉक्स, बेंगलुरु बुल्स आई, बंगाल नाइट्स और दिल्ली हीरोज सहित आठ फ्रेंचाइज़ी टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग का उद्देश्य स्कूली स्तर के प्रतिभाशाली निशानेबाजों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना और शूटिंग खेल को नई पहचान देना है।

लीग के लिए अक्टूबर 2025 से देशभर में चयन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इन प्रतियोगिताओं के आधार पर प्रत्येक वर्ग में केवल 25 श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके बाद हुए ऑक्शन में प्रत्येक टीम ने दो-दो खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। ऐसे कड़े मुकाबले में धैर्य डांगी का चयन उनकी प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। धैर्य डांगी दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्र हैं और विद्यालय परिसर में स्थापित आधुनिक शूटिंग रेंज में नियमित अभ्यास करते हैं। विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई अत्याधुनिक सुविधाओं और खेलों के अनुकूल वातावरण ने उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

धैर्य इससे पहले भी राज्य, जोनल और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अनेक पदक जीत चुके हैं। हाल ही में मई 2026 में आयोजित इंटर डीपीएस राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने 400 में से 392 अंक हासिल कर व्यक्तिगत स्वर्ण और टीम स्वर्ण पदक जीता था धैर्य का परिवार भी शूटिंग से जुड़ा हुआ है। उनकी माता और बहन राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज हैं और कई पदक जीत चुकी हैं। उनके पिता भरत सिंह डांगी, जो सिंचाई विभाग रुद्रपुर में अधिशासी अभियंता हैं, ने शुरू से ही उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

धैर्य की सफलता में उनके प्रशिक्षक नकुल चौधरी का विशेष योगदान रहा है। उनके तकनीकी मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण ने धैर्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और प्रधानाचार्य चेतन चौहान ने भी धैर्य की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। धैर्य डांगी के इस ऐतिहासिक चयन पर खेल प्रेमियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और जनपदवासियों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड और देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button