ऊधम सिंह नगर

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उर्मिला रानी चुघ की स्मृति में लगाए गए 101 पौधे

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय उर्मिला रानी चुघ की स्मृति में चुघ परिवार द्वारा गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर 101 पौधों का रोपण किया गया समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तथा जिला सह प्रभारी (काशीपुर) भारत भूषण चुघ ने बताया कि उनकी माता उर्मिला रानी चुघ का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से उन्होंने हर वर्ष पौधारोपण करने का संकल्प लिया है।

इस अभियान के तहत राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जहांगीरपुर में बेल, अशोक सहित विभिन्न फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी पौधे वितरित किए गए। बच्चों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। सभी पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए भारत भूषण चुघ ने बताया कि पिछले वर्ष भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लगाए गए पौधे अब विकसित होकर छायादार और फलदार वृक्ष बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगाए गए 101 पौधों के साथ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हजारों पौधे रोपे जा चुके हैं।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृष्णा पासवान, ग्राम प्रधान दिलशाद हुसैन, ग्राम प्रधान मनदीप वर्मा, ग्राम प्रधान प्रमोद सहनी, मनीष चुघ, चंद्र प्रकाश चुघ, नमन चुघ, नयन चुघ, उमा उपाध्याय, संजीव बुधोरी, भावना पांडे, महेंद्र कुमार, पूनम चौहान, नेहा चौहान, सुशील, नीलम, कुसुम, मनोज जुनेजा, रमेश घीक सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button