सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा ने योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का किया आह्वान, लालपुर में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत नगर पंचायत लालपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष बलबिंदर कौर की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में समाज कल्याण, पूर्ति, उद्योग, उरेडा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, डेयरी, ग्राम्य विकास, मत्स्य, पंचायतीराज और शिक्षा सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी शिविर में कुल 468 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 3 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष सैनिक कल्याण परिषद कैप्टन गम्भीर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से विभागीय स्टॉलों पर जाकर योजनाओं की जानकारी लेने और उनका लाभ उठाने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में लगाए जा रहे ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 5 बच्चों का अन्नप्राशन तथा 5 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपी-किताबें वितरित कीं। स्वास्थ्य विभाग ने 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं तथा 84 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की। आयुष विभाग ने 50 लोगों और होम्योपैथिक विभाग ने 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां दीं। पशुपालन विभाग ने 45 पशुपालकों को पशुओं के लिए दवाइयां वितरित कीं। विभिन्न विभागों द्वारा कुल 369 लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, सभासद रजनी यादव, लखवीर सिंह, रोहित कुमार, शिव प्रकाश तिवारी, मनप्रीत कौर, राजेश कश्यप, अमृत पाल, बलजीत सिंह, जग्गू सिंह, नोडल अधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, अधिशासी अधिकारी गीता चंद्रा, उद्यान निरीक्षक कविता भाटिया, मत्स्य निरीक्षक सोनू भंडारी, शिक्षा विभाग से विद्या उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।।

