सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दो दिवसीय भ्रमण पर खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया।
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गम्भीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, सतीश भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कोस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।।

