ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तानरुद्रपुर, 15 जुलाई। उप संभागीय परिवहन कार्यालय रुद्रपुर में बुधवार को निर्मल आश्रम आई संस्थान, ऋषिकेश के सहयोग तथा सीएसआर पहल के अंतर्गत साइट सेवर इंडिया द्वारा वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बस यूनियनों के वाहन चालक-परिचालकों, परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित 100 से अधिक लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया। जांच के बाद जरूरतमंद लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर एआरटीओ (प्रशासन) मोहित कोठारी ने “सही नजर, सुरक्षित जिंदगी” का संदेश देते हुए वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने और आंखों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए निर्मल आश्रम आई संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई।

शिविर में निर्मल आश्रम आई संस्थान की ओर से डॉ. आरुष, मार्केटिंग हेड वसीम, आईटी हेड संजय छोकरा एवं मनोज मौजूद रहे। परिवहन विभाग की ओर से परिवहन कर अधिकारी तारकेन्द्र वैष्णव, परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह सुप्याल, मनोज भंडारी, सहायक परिवहन उप निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button