22 जुलाई से शुरू होंगे मुख्यमंत्री खिलाड़ी योजनाओं के चयन ट्रायल
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाड़ियों के चयन ट्रायल जनपद ऊधमसिंह नगर में 22 जुलाई 2026 से शुरू होंगे।
इस संबंध में बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष तथा मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, जिला खेल समन्वयक, जिला क्रीड़ाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर चयन ट्रायल का आयोजन 22 जुलाई से किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि ट्रायल की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।।

