ऊधम सिंह नगर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अग्नि सुरक्षा शिविर आयोजित, पीएलवी ने किया वृक्षारोपण

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में अग्निशमन विभाग द्वारा पीएलवी (पैरा लीगल वालंटियर्स) के लिए अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषयक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत ने की।
शिविर में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, गैस सिलेंडर में आग लगने, शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से निपटने तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी नवल किशोर ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े अग्निकांड का कारण बन सकती है। उन्होंने दिल्ली और लखनऊ की घटनाओं का उदाहरण देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की तथा अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।इस अवसर पर सचिव ममता पंत ने सभी पीएलवी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों एवं शहरी नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता के साथ-साथ अग्नि सुरक्षा और आपदा से बचाव संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराएं।

कार्यक्रम के अंत में सचिव ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रशिक्षण की सराहना की इसके उपरांत हरेला पर्व के उपलक्ष्य में न्यू पीएलवी ग्रुप के सदस्यों ने गांधी पार्क में वृक्षारोपण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार टीम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर एसके श्रीवास्तव, कंचन सक्सेना, प्रतिभा मंडल, अंकित त्रिपाठी, अनिल शर्मा, गोपाल गौतम, पूजा, राजकुमार सहित अनेक पीएलवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button