ऊधम सिंह नगर

नगर निगम ने स्कूली बच्चों संग मनाया वन महोत्सव, कचरा पृथक्करण का दिया संदेश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। पर्यावरण संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम रुद्रपुर ने लिटिल किंगडम स्कूल के सहयोग से नगर निगम परिसर में वन महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान महापौर विकास शर्मा, नगर निगम अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत स्रोत स्तर पर चार स्तरीय कचरा पृथक्करण प्रणाली की जानकारी दी गई। बच्चों को रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू डस्टबिन के उपयोग तथा अलग-अलग प्रकार के कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही नगर निगम द्वारा कचरे के संग्रहण, पृथक्करण, परिवहन, प्रसंस्करण और अंतिम निस्तारण की पूरी व्यवस्था से भी अवगत कराया गया।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही स्वच्छता और कचरा पृथक्करण की आदत विकसित होने से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। नगर निगम भविष्य में शहर के विभिन्न विद्यालयों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करेगा, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छता, पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय, राजू नबियाल, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button