ऊधम सिंह नगर

मुख्य सचिव ने बागवाला में पीएम आवास योजना के 1872 आवासों का किया निरीक्षण, जल्द होगा लाभार्थियों को आवंटन

मुख्य सचिव ने बागवाला में पीएम आवास योजना के 1872 आवासों का किया निरीक्षण, जल्द होगा लाभार्थियों को आवंटनसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रविवार को बागवाला स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए 1872 आवासों का जल्द ही लोकार्पण कर पात्र लाभार्थियों को उनकी चाबियां सौंपी जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा लाभार्थियों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों द्वारा जमा की गई धनराशि के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और समयबद्ध तरीके से आवंटन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक आवास के लिए 3 लाख रुपये की सहायता सरकार द्वारा दी जा रही है, जबकि 3 लाख रुपये लाभार्थी के अंशदान के रूप में जमा किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवासों की साफ-सफाई अंतिम चरण में है तथा परिसर में पौधारोपण का कार्य भी कराया जा रहा है। इसके अलावा परियोजना में स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई है।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेंद्र नवानी, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button