ऊधम सिंह नगर

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर में विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर में विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देशसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

काशीपुर। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रविवार को अपने एक दिवसीय काशीपुर दौरे के दौरान सिडकुल की विभिन्न विकास परियोजनाओं और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) पार्क, एस्कॉर्ट फार्म स्थित सिडकुल क्षेत्रीय कार्यालय तथा हेमपुर नेपा फार्म में सिडकुल की 803 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। ईएमसी पार्क में उन्होंने पौधारोपण भी किया निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल ने बताया कि 133 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए जा रहे ईएमसी पार्क में कुल 56 प्लॉट हैं, जिनमें से 22 का आवंटन हो चुका है जबकि शेष प्लॉटों के लिए निवेशकों से पूछताछ जारी है। 177 करोड़ रुपये की इस परियोजना का निर्माण कार्य पेयजल निगम द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शेष 45 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से मांगी गई है, जिसके प्राप्त होते ही परियोजना का कार्य तेजी से पूरा कर लिया जाएगा।इसके बाद मुख्य सचिव ने काशीपुर-रामनगर फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग तथा प्रस्तावित काशीपुर बाईपास रिंग रोड का निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता एनएच ने बताया कि काशीपुर से रामनगर की ओर 18.26 किलोमीटर लंबे फोर लेन मार्ग की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसकी लागत 494.45 करोड़ रुपये है। परियोजना का टेंडर हो चुका है तथा भूमि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जारी है। वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है और सैद्धांतिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा मुख्य सचिव ने एनएचआई अधिकारियों से बाईपास परियोजना की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल विपिन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button