ऊधम सिंह नगर

पेपर लीक और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 17 जून को राजस्थान के कोटा में आयोजित ‘छात्रों की गूंज संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी सफलता ही देश की सफलता है।

ममता रानी ने कहा कि देश में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ छात्रों ने निराशा में आत्महत्या जैसे कदम उठाए, जो बेहद दुखद है।

उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था वसूली तंत्र बनकर रह गई है। हाल ही में महाराष्ट्र में भी पेपर लीक की घटना सामने आई है, जिससे स्पष्ट होता है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है। ममता रानी ने दावा किया कि बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 1000 युवाओं में केवल 12 युवाओं को ही रोजगार मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है तथा युवाओं सहित समाज का हर वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button