Sunday, June 28, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

मन की बात’ कार्यक्रम ने दिया जल संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश: अनिल चौहान

मन की बात’ कार्यक्रम ने दिया जल संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश: अनिल चौहानसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण रविवार को वार्ड नंबर-1, राम विहार कॉलोनी, शिमला बहादुर स्थित समाजसेवी मुकेश गुप्ता के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षत्रिय महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने ‘कैच द रेन – जहाँ बारिश, वहीं संचय’ अभियान के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद भविष्य की अमूल्य पूंजी है और वर्षा जल संचय को अपनाकर जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, नवाचार, युवा शक्ति और विकसित भारत के संकल्प पर भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के बाद अनिल चौहान ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘कैच द रेन’ अभियान केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय अभियान है। यदि प्रत्येक नागरिक जल संरक्षण का संकल्प ले और वर्षा जल संचय को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जनहितकारी बताते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रेमपाल गंगवार, कृष्णपाल गंगवार, बॉबी गंगवार, मुकेश गुप्ता, भूतपूर्व सैनिक लेखराज सिंह, सुरेंद्र गंगवार, संतोष चौहान, बलराम माझी, श्रीमती शुम्पी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button