Tuesday, September 22, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, नई मशीनों के पंजीकरण और निरीक्षण पर जोर

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पीसीपीएनडीटी अधिनियम-1994 के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्ट्रासाउंड मशीनों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई।

बैठक में सात नई अल्ट्रासाउंड मशीनों के पीसीपीएनडीटी पंजीकरण तथा 21 मशीनों के नवीनीकरण के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पत्रावलियों का परीक्षण कर मानकों के अनुरूप पंजीकरण एवं नवीनीकरण प्रमाण पत्र जारी करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंडवार कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अल्ट्रासाउंड मशीनों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में यूपी चिकित्सा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीमों द्वारा नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण करने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि कहीं भी भ्रूण लिंग परीक्षण जैसी अवैध गतिविधियां न हो रही हों।

उन्होंने राज्य सरकार की मुखबिर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया तथा चिकित्सालयों के बाहर योजना संबंधी फ्लेक्स लगाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। साथ ही पीसीपीएनडीटी अधिनियम-1994 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की नियमित ट्रैकिंग तथा शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की निगरानी बढ़ाने और जिन क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव कम पाए जाएं, वहां संबंधित आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. डी.पी. सिंह, डीजीसी बरीत सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश, गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. सतवंत कौर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. परल गुप्ता, प्रदीप मेहर, एनजीओ प्रतिनिधि हीरा जंगपागी, नसरीन कुरैशी, सीमा सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button