Wednesday, June 24, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 बीएलओ और उनकी टीम सम्मानित

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। 66 विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर में निर्वाचन संबंधी निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता के साथ शत-प्रतिशत पूरा करने वाले 11 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं उनकी टीमों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट तथा तहसीलदार दिनेश कुटोला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ और उनकी टीमों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उनकी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी के कारण ही निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सका। उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सम्मानित बीएलओ टीमों को बधाई देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत एवं पारदर्शी बनाने में उनके योगदान की प्रशंसा की।।

error: Content is protected !!
Call Now Button