Tuesday, June 23, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

एसएसपी अजय गणपति ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश, कानून-व्यवस्था व मानसून आपदा प्रबंधन पर विशेष फोकस

एसएसपी अजय गणपति ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश, कानून-व्यवस्था व मानसून आपदा प्रबंधन पर विशेष फोकससौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर के सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आगामी त्योहारों की तैयारियों तथा मानसून आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

गोष्ठी में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों एवं पुलिस कार्मिकों ने भाग लिया। एसएसपी ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, अफवाह फैलाने वालों और अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए मानसून सत्र को देखते हुए एसएसपी ने सभी थानों में उपलब्ध आपदा राहत उपकरणों को पूर्ण रूप से मेंटेन कर ‘रेडी मोड’ में रखने के निर्देश दिए, ताकि बाढ़, जलभराव अथवा अन्य आपात स्थितियों में पुलिस का त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित हो सके।अपराध समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए उन्होंने क्षेत्राधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और थाना प्रभारियों को विवेचकों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। साथ ही सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखने और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा एसएसपी ने पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ एवं ‘ऑपरेशन लगाम’ के शत-प्रतिशत अनुपालन पर बल देते हुए अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब तथा संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। नशा तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालकर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट एवं पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने को भी कहा।

बैठक में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन अभियान चलाने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने, जनसंवाद बढ़ाने तथा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए गोष्ठी के दौरान प्रधानमंत्री राहत स्कीम, राहवीर योजना एवं ई-डीएआर पोर्टल के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अंत में एसएसपी अजय गणपति ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button