Tuesday, June 23, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

31वीं वाहिनी पीएसी में तृतीय प्रादेशिक अन्तर जनपदीय/वाहिनी उत्तराखण्ड पुलिस हैण्डबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारम्भ

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय “तृतीय प्रादेशिक अन्तर जनपदीय/वाहिनी उत्तराखण्ड पुलिस हैण्डबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026” का भव्य शुभारम्भ हुआ। बैण्ड की मधुर धुनों के बीच मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक पीएसी/कार्मिक श्री सुनील कुमार मीणा (आईपीएस) ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के उपरांत मुख्य अतिथि के समक्ष हैण्डबॉल प्रतियोगिता में 31वीं वाहिनी पीएसी और आईआरबी द्वितीय वाहिनी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद 31वीं वाहिनी पीएसी ने प्रतिद्वंद्वी टीम पर 07 गोल की बढ़त बनाते हुए शानदार जीत दर्ज की। वहीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जनपद पिथौरागढ़ और जनपद चम्पावत के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जनपद चम्पावत ने 2-0 के अंतर से विजय हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।

तीन दिनों तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों की कुल 09 टीमों के लगभग 144 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान हैण्डबॉल एवं बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

प्रतियोगिता का समापन 25 जून 2026 को होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं रेंज श्रीमती निवेदिता कुकरेती (आईपीएस) उपस्थित रहेंगी और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी।
इस अवसर पर सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी श्री देवेन्द्र पींचा, सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी श्री पंकज भट्ट, सेनानायक आईआरबी प्रथम डॉ. हरीश वर्मा, उप सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी श्री मिथिलेश कुमार, उप सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी श्री बिमल कुमार आचार्य, सहायक सेनानायक श्री विमल रावत, सहायक सेनानायक श्रीमती प्रतिमा भट्ट, दलनायक श्री हीरा सिंह जलाल, आरआई आरटीसी श्री ज्योति प्रकाश, सूबेदार सैन्य सहायक श्री खुर्शीद अली, खेल प्रभारी पीसी श्री पूरन सिंह बुंगला, पीसी श्रीमती स्वीटी रमन, पीसी गीता उप्रेती सहित सभी टीमों के मैनेजर एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button