Friday, August 7, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

टनकपुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम” में युवाओं से सीधा संवाद किया और शिक्षा, रोजगार, विज्ञान एवं तकनीक, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति तथा खेलों से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत और सशक्त उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि चम्पावत में साइंस सेंटर और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज जैसी परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। साथ ही युवाओं के लिए पुस्तकालय, ज्ञानसेतु केंद्र और खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।नशा मुक्ति पर उन्होंने युवाओं से “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” से जुड़ने का आह्वान किया। महिला सशक्तिकरण पर कहा कि प्रदेश की 2.75 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि सख्त कार्रवाई से प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Call Now Button