ऊधम सिंह नगर

नेपाल बॉर्डर पर एसपी रेखा यादव का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नेपाल बॉर्डर पर एसपी रेखा यादव का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजासौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

चम्पावत। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव ने मंगलवार को बनबसा स्थित इमीग्रेशन चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्थाओं और आगंतुकों के सत्यापन संबंधी प्रक्रियाओं का गहनता से अवलोकन किया।एसपी रेखा यादव ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सीमा क्षेत्र में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर लोगों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।निरीक्षण के दौरान उन्होंने आगंतुकों और यात्रियों के सत्यापन की प्रक्रिया का भी जायजा लिया तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही रिकॉर्ड संधारण, चेकिंग व्यवस्था एवं सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।एसपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमाएं देश की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील होती हैं और यहां तैनात प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सीमा क्षेत्र में कार्यरत पुलिसकर्मियों को निरंतर सतर्क रहने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा खुफिया सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने दोहराया कि सीमा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर निरीक्षण एवं समीक्षा की जाती रहेगी। एसपी ने कहा कि “सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी है” और सीमा पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसी भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक के इस औचक निरीक्षण से सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button