Monday, September 21, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

ऑपरेशन प्रहार: फरार अपराधियों के घर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, कुर्की उद्घोषणा से मचा हड़कंप

ऑपरेशन प्रहार: फरार अपराधियों के घर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, कुर्की उद्घोषणा से मचा हड़कंपसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रुद्रपुर पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे आरोपियों के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई की।एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रम्पुरा चौकी क्षेत्र में चोरी, मारपीट और जुआ समेत विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी। हालांकि सभी आरोपी अपने घरों से फरार मिले।

इसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार तीन फरार आरोपियों के घरों और सार्वजनिक स्थानों पर ढोल बजाकर कुर्की उद्घोषणा कराई गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी शीघ्र न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी संपत्तियां कुर्क कर जब्त कर ली जाएंगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों और उनके परिचितों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

फरार आरोपी

  • सुरेश कोरी पुत्र छोटे लाल कोरी, निवासी वार्ड नंबर 22, रम्पुरा, रुद्रपुर।
  • मुन्तियाज पुत्र मुख्तयार, निवासी पहाड़गंज, रुद्रपुर।
  • भूरा पुत्र नजाकत, निवासी वार्ड नंबर 18, खेड़ा, रुद्रपुर।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश दानू, चौकी प्रभारी रम्पुरा एसआई पंकज कुमार, चौकी प्रभारी बाजार एसआई प्रदीप कुमार, एसआई धीरज टम्टा, हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल विजय दरमाल एवं कांस्टेबल जगदीश पाठक शामिल रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button