ऊधम सिंह नगर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर कच्ची शराब बरामद; 5000 किलो लहन नष्ट

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर कच्ची शराब बरामद; 5000 किलो लहन नष्टसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा लगभग 5000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कर दिया।

जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जनपदीय प्रवर्तन दल तथा अपराध निरोधक क्षेत्र-1 रुद्रपुर एवं क्षेत्र-4 बाजपुर की संयुक्त टीम ने हजीरा और हरसान क्षेत्र में दबिश अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नाले के किनारे संचालित अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी में 65 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जबकि अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही करीब 5000 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर अवैध कारोबार पर करारा प्रहार किया गया।

इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई में उप आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही विकास रावत, संतोष लोहानी, दीपक दुबे, आबकारी सिपाही बलजीत सिंह, राखी, वंदना घिल्डियाल, रेनुका बोरा एवं अर्चना यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button