Monday, September 21, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, कई गंभीर बीमारियों से मिलेगा बचाव : सीडीओ दिवेश शाशनी

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, कई गंभीर बीमारियों से मिलेगा बचाव : सीडीओ दिवेश शाशनीसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों को योग ब्रेक एवं नमस्ते ऐप की जानकारी दी गई। आयुष विभाग की टीम ने अधिकारियों को नमस्ते ऐप डाउनलोड कराया और योग के महत्व तथा इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों को योगाभ्यास भी कराया गया तथा आगामी “रन फॉर योग” और मुख्य योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
सीडीओ ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रतिदिन योग करने की अपील करते हुए कहा, “करें योग, रहें निरोग”।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. पीकेएस यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी दीपक सरकार, जिला नोडल अधिकारी योग राहुल पुरोहित, फार्मेसी अधिकारी मसरूफ अहमद, योग अनुदेशक तरुण सिंह बगड़वाल, अनिल चौहान, योग अनुदेशिका लक्ष्मी देवी, चंपा देवी तथा दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button