Monday, September 21, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

गदरपुर में 300 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद, दो गिरफ्तार; फायरिंग कर दो आरोपी फरार

गदरपुर में 300 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद, दो गिरफ्तार; फायरिंग कर दो आरोपी फरारसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर/गदरपुर। गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊँ परिक्षेत्र और कोतवाली गदरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांधी कॉलोनी, गदरपुर से लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL 2C AK 8699 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नईम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी अगलगा, थाना स्वार, जनपद रामपुर तथा अबरार पुत्र बाबू खां निवासी गांधी कॉलोनी, गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान दो अन्य आरोपी पुलिस टीम को देखकर मौके से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मौके से स्विफ्ट डिजायर कार के अलावा तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। बरामद गौमांस और वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गदरपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

संयुक्त कार्रवाई में गौवंश संरक्षण स्क्वाड के प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल, उपनिरीक्षक संजय बोहरा, कांस्टेबल संजीव कुमार, एहसान अली, राजेश गिरी तथा कोतवाली गदरपुर के कांस्टेबल दिनेश रावत शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुमाऊँ परिक्षेत्र में अवैध गौ-तस्करी और गौवंश से संबंधित अपराधों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button