उधम सिंह नगर में ‘कप्तान राज’ अजय गणपति के नेतृत्व में बदली पुलिसिंग की सूरत, अपराधियों पर शिकंजा और जनता को मिला ‘इंसाफ’
उधम सिंह नगर में ‘कप्तान राज’
अजय गणपति के नेतृत्व में बदली पुलिसिंग की सूरत, अपराधियों पर शिकंजा और जनता को मिला ‘इंसाफ’
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
उधम सिंह नगर। जब नेतृत्व में दृढ़ इच्छाशक्ति और काम करने का जज्बा हो, तो व्यवस्था में बदलाव साफ दिखने लगता है। उत्तराखंड के संवेदनशील और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद उधम सिंह नगर में यह बदलाव इन दिनों धरातल पर साफ महसूस किया जा रहा है। जब से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने जिले की कमान संभाली है, तब से लेकर आज तक उधम सिंह नगर पुलिस की कार्यशैली में एक सकारात्मक और बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है।
उनके कुशल नेतृत्व में जहां एक ओर स्मार्ट और प्रभावी पुलिसिंग का नजारा देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर थानों से निराश लौटने वाले फरियादियों की सुनवाई अब प्राथमिकता के आधार पर हो रही है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे होने, औद्योगिक गतिविधियों, तीव्र शहरीकरण और विविध सामाजिक संरचना के कारण उधम सिंह नगर हमेशा से पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण जनपद रहा है। इन चुनौतियों पर एसएसपी अजय गणपति पूरी तरह खरे उतरे हैं।
उन्होंने जिले की बागडोर संभालते ही अपराध और अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई, साथ ही पुलिस महकमे को नई गति, ऊर्जा और दिशा देने का कार्य किया। अपराध पर नियंत्रण और पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यह महसूस होता है कि उसकी बात गंभीरता से सुनी जा रही है।
थाना स्तर पर सुनवाई को बनाया अनिवार्य
‘नो पेंडेंसी’ की कार्यसंस्कृति पर जोर देने वाले एसएसपी अजय गणपति का सदैव प्रयास रहा है कि पीड़ितों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि थाना स्तर पर ही शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए पीड़ितों की सुनवाई और समय पर न्याय दिलाने के मामले में उनका रवैया बेहद संवेदनशील और आदरणीय रहा है, जिसकी सराहना अब आम जनता में भी होने लगी है। उन्होंने योग्य, अनुभवी और कर्मठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपकर पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है।
एसएसपी अजय गणपति की पुलिसिंग के मुख्य स्तंभ
संगठित अपराध, नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के साथ-साथ थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहा है। पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए जनसंवाद को बढ़ावा दिया गया है। बेहतर व्यवहार पर बल देते हुए उन्होंने पुलिस को जनता के प्रति अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और सहयोगी बनाने का प्रयास किया है।
कम्युनिटी पुलिसिंग से जीता आमजन का भरोसा
एसएसपी अजय गणपति केवल पारंपरिक पुलिसिंग तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग को भी विशेष महत्व दिया है। उनका मानना है कि आमजन के साथ पुलिस का व्यवहार मित्रवत और सम्मानजनक होना चाहिए। जब तक पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता नहीं बनेगा, तब तक भयमुक्त समाज की परिकल्पना अधूरी रहेगी उधम सिंह नगर पुलिस आज पीड़ितों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ एक नई दिशा में आगे बढ़ रही है। इसका श्रेय काफी हद तक एसएसपी अजय गणपति की दूरदर्शी सोच, सशक्त नेतृत्व और प्रभावी कार्यशैली को जाता है।
समय की मांग और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने जिले के पुलिस बल में आवश्यक प्रशासनिक फेरबदल भी किए हैं। सिफारिशों के बजाय योग्यता और कार्यकुशलता को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अनुभवी, ईमानदार और तेजतर्रार अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस रणनीतिक बदलाव का असर पुलिस कार्यप्रणाली में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है तथा अपराधियों में कानून का भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।।

