बरखेड़ी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद, 15 हजार किलो लहन नष्ट
बरखेड़ी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद, 15 हजार किलो लहन नष्ट
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
काशीपुर। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरखेड़ी क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 150 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि लगभग 15 हजार किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
यह अभियान माननीय संयुक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप कुमार के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त एन.आर. जोशी के निर्देशन में चलाया गया। अपराध निरोध क्षेत्र-3 काशीपुर के अंतर्गत बरखेड़ी में मण्डलीय प्रवर्तन दल, जनपदीय प्रवर्तन दल एवं क्षेत्र-03 बाजपुर की संयुक्त टीम ने दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 150 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 15 हजार किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया। इस मामले में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कुल 6 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध मादक द्रव्यों एवं कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप राम, उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, देवेंद्र कुमार, आनंद दोसाद, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, पवन कुमार कम्बोज सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कैप्शन: बरखेड़ी में आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद और 15 हजार किलो लहन नष्ट, 6 अभियोग दर्ज।।

