गढ़नेगी नगर पंचायत चुनाव: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
गढ़नेगी नगर पंचायत चुनाव: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
गढ़नेगी। नगर पंचायत गढ़नेगी में मतदान के दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश मतदान कार्मिकों को दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की और सुरक्षा कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के समय तक नगर पंचायत चुनाव में लगभग 55 प्रतिशत मतदान हो चुका था और मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रशान्त कुमार, डी.आर. वर्मा, तहसीलदार पंकज चन्दोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।।

