Tuesday, June 9, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

अवैध खनन पर SSP अजय गणपति का बड़ा प्रहार, पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने चलाया मेगा चेकिंग अभियान

अवैध खनन पर SSP अजय गणपति का बड़ा प्रहार, पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने चलाया मेगा चेकिंग अभियानसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद ऊधमसिंह नगर में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। बाजपुर सर्किल क्षेत्र में पुलिस, पीएसी एवं अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों ने विभिन्न खनन क्षेत्रों, घाटों और जंगल क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया।

अभियान के तहत बाजपुर पुलिस ने गौ घाट, प्रधान घाट, बाजार घाट सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया। वहीं गदरपुर पुलिस ने गूलरभोज एवं मोहाली जंगल क्षेत्र में विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। केलाखेड़ा पुलिस ने मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की तथा लगातार गश्त की।पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों ने खनन क्षेत्रों में पैदल गश्त कर अवैध गतिविधियों की निगरानी की। इस दौरान खनन सामग्री से लदे ट्रकों और डंपरों के रॉयल्टी दस्तावेजों सहित अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र में लगभग 40 से 45 वाहनों तथा बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र में 25 वाहनों की जांच की गई। जांच में किसी भी वाहन में अवैध उपखनिज नहीं पाया गया तथा सभी वाहनों के पास वैध रॉयल्टी दस्तावेज उपलब्ध मिले एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त पाए।।

error: Content is protected !!
Call Now Button