ऊधम सिंह नगर

03 घंटे में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

बाजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बाजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की घटना का मात्र तीन घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को मोबीन अहमद निवासी सरकरा, बाजपुर ने कोतवाली बाजपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी HF Deluxe मोटरसाइकिल (संख्या UK18A-0797), जो आयुष्मान अस्पताल के बाहर खड़ी थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर लेवड़ा पुल के पास से आरोपी अजय उर्फ हरीश (23 वर्ष), निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, बाजपुर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बरामदगी :
01 चोरी की मोटरसाइकिल HF Deluxe (UK18A-0797)
कार्रवाई करने वाली टीम :
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह मनराल
कांस्टेबल जरनैल सिंह
कांस्टेबल मोहम्मद इरफान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वाहन चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Call Now Button