फेम इंडिया की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ रैंकिंग में डीएम नितिन सिंह भदौरिया देश के टॉप-5 में शामिल जनपद के लिए गौरव का क्षण, ‘जिम्मेदार’ श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त
फेम इंडिया की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ रैंकिंग में डीएम नितिन सिंह भदौरिया देश के टॉप-5 में शामिल
जनपद के लिए गौरव का क्षण, ‘जिम्मेदार’ श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
जनपद के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका फेम इंडिया द्वारा प्रकाशित विशेषांक “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को देशभर के शीर्ष पांच जिलाधिकारियों में स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही उन्हें “जिम्मेदार” श्रेणी में प्रथम स्थान देकर सम्मानित किया गया है।
यह उपलब्धि उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता, संवेदनशील कार्यशैली और सुशासन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता है। देशभर के 50 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में चयनित होकर “जिम्मेदार” श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल करना जनपद के लिए विशेष सम्मान की बात है।
फेम इंडिया द्वारा प्रकाशित इस विशेषांक में देशभर के प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के कार्यों का व्यापक मूल्यांकन किया गया। पत्रिका के अनुसार लगभग 800 जिलों और हजारों प्रशासनिक अधिकारियों में से चयनित अधिकारियों का आकलन प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, जवाबदेही, दूरदर्शिता, नवाचार, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क, जनहित के प्रति संवेदनशीलता और विकासोन्मुख सोच जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया मूल्यांकन प्रक्रिया में फील्ड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण, विशेषज्ञों की राय, जन प्रतिक्रिया तथा प्रशासनिक उपलब्धियों को भी शामिल किया गया। इन्हीं मानकों के आधार पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को “जिम्मेदार” श्रेणी में प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-5 में स्थान प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पारदर्शी प्रशासन, नवाचार आधारित कार्यप्रणाली, जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को व्यापक सराहना मिली है।
नितिन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जनपद ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल की हैं। पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद को भारत के राष्ट्रपति द्वारा “बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट” सम्मान प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद को दो सिल्वर मेडल भी मिल चुके हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना और समग्र विकास के क्षेत्रों में मिली उपलब्धियां प्रशासन की प्रभावी कार्यशैली और जनकल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
जिलाधिकारी को प्राप्त यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है, बल्कि जनपद की पूरी प्रशासनिक टीम और नागरिकों के लिए भी गर्व का विषय है। फेम इंडिया द्वारा दिया गया यह सम्मान जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित में किए जा रहे कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी पहचान के रूप में देखा जा रहा है।।

